{"_id":"673ce70b0bd1586ed9017094","slug":"6-more-cases-of-stubble-burning-reported-in-the-district-not-confirmed-shamli-news-c-26-1-sal1002-132037-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में पराली जलाने के 6 और मामलों की सूचना मिली, पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में पराली जलाने के 6 और मामलों की सूचना मिली, पुष्टि नहीं
Wed, 20 Nov 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में सैटेलाइट के माध्यम से 6 और स्थानों पर पराली जलाने की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को प्राप्त हुई, जिनमें से किसी भी स्थान पर पराली जलाने की पुष्टि नहीं हो सकी।
कृषि उपनिदेशक प्रमोद कुमार और जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अब तक जिलेभर में 17 पराली जलाने के मामलों की सूचना सैटेलाइट के माध्यम से मिल चुकी है, जिनमें से तीन मामलों में ही पराली जलाने की पुष्टि हुई है। अन्य सात जगह कूड़ा जलता मिला, कई मामलों की पुष्टि नहीं हो सकी। अब छह मामलों की सूचना कैराना, शामली में मिली है। जांच कराई जा रही है। पराली जलाने पर सैटेलाइट से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। दो एकड़ से कम में पराली जलाने पर 2500 व इससे अधिक में 5000 और पांच एकड़ से अधिक में 15 हजार रुपये तक के जुर्माने का नियम है।