फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6 km ready, waiting for the rest to be completed

छह किमी तैयार, बाकी पूरा होने का इंतजार

Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
6 km ready, waiting for the rest to be completed
शामली में गोहरनी के पास निर्माणाधीन मेरठ-करनाल हाईवे का बाईपास। - फोटो : SHAMLI
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे का बाईपास टपराना से बधेव गांव की सीमा तक छह किमी बनकर तैयार हो गया है। दो हाईवे को जोड़ने वाले इस बाईपास का निर्माण बधेव गांव की सीमा से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साईंधाम मंदिर तक युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दिसंबर माह तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बाईपास पर मुंडेट में पूर्वी यमुना नहर पर पुल, गोहरनी के जंगल में रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है। दोनों पुलों के पिलर खड़े हो चुके हैं। चार किमी हिस्से में मुंडेट कलां के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पुल से शामली के जंगल में रेलवे क्रासिंग के पास मिट्टी-रोड़ी डालकर भूमि को समतल करने का काम किया जा रहा है। यह बाईपास टपराना से शुरू होकर टिटौली गांव से बधेव, गढ़ीपुख्ता मार्ग, मुंडेट कलां, गोहरनी गांव में भैंसवाल मार्ग से होते हुए साईंधाम मंदिर के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ेगा। 10 किमी शामली बाईपास में बधेव और मुंडेट कलां के जंगल में पूर्वी यमुना नहर का चार लेन का पुल और गोहरनी के जंगल में रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर, करोड़ी रोड पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

टपराना से बंधेव गांव की सीमा तक छह किमी शामली बाईपास रोड़ी पत्थर डालकर काला कर दिया गया है। मुंडेट कलां नहर पुल पर रखे जाने वाले पिलर तैयार हैं। गोहरनी गांव के पास भैंसवाल मार्ग पर नेत्र अस्पताल तक बाईपास पर मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। गोहरनी और शामली के जंगल में रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर के लिए पिलर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मुख्यालय के पास से गुजरेगा, कई संपर्क मार्गों को जोड़ेगा
मेरठ-करनाल हाईवे का शामली बाईपास नवीन जिला मुख्यालय, विकास भवन, जिला न्यायालय के पास से गुजरेगा। ऐसे में इसका महत्व काफी बढ़ गया है। यह बाईपास दो हाईवे के साथ बधेव गांव में शामली-गढ़ीपुख्ता मार्ग, मुंडेट कलां, पूर्वी यमुना नहर पुल और गोहरनी गांव में भैंसवाल रोड पर नए जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग का जोड़ रहा है। रेलवे क्रासिंग के पास करोड़ी मार्ग को जोड़ रहा है। यहां अंडरपास प्रस्तावित है। निर्माण एजेंसी दिनेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी के उप प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि मुंडेट और बधेव गांव के पास पुल के पास पूर्वी यमुना नहर पर वन विभाग के पेड़ आ जाने और बिजली की लाइन न हटने से पुल का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस साल दिसबंर माह तक मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। गोहरनी और बधेव गांव में क्रासिंग जंक्शन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed