फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   6.25 lakh will be fed medicine to remove stomach worms

6.25 लाख लोगों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े निकालने की दवा

Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
6.25 lakh will be fed medicine to remove stomach worms
जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम 28 को
विज्ञापन

दवा से छूटे बच्चों को एक से तीन अगस्त के बीच खिलाई जाएगी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा के चलते राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम अब 28 जुलाई को होगा। इस दौरान एक से 19 साल तक के बच्चों एवं युवाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी कारणवश छूटे बच्चों को एक से तीन अगस्त के बीच दवा खिलाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में यह दवा खिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बीएसए और निजी स्कूल संचालकों से भी बात की गई है। यदि कोई बच्चा छूट जाता है तो उसे एक से तीन अगस्त तक मॉपअप राउंड में दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 6.25 लाख को गोली खिलाए जाने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त किसी भी कारणवश छूटे बच्चों को एक से तीन अगस्त के बीच दवा खिलाई जाएगी। शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम को निर्देश दिए हैं कि कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के बारे में बच्चों, माता-पिता या अभिवावकों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी है दवा खिलाना
डॉ. सुशील ने बताया कि बच्चे अक्सर जमीन में गिरी चीज उठाकर खा लेते हैं। इसी तरह नंगे पांव संक्रमित स्थानों पर चले जाते हैं। इससे उनके पेट में कीड़े या कृमि विकसित हो जाते हैं। इससे बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है। वह एनीमिया से ग्रसित हो जाता है। एल्बेंडाजॉल खाने से कीड़े पेट से बाहर आ जाते हैं। दवा खाने से कुछ बच्चों को हल्का चक्कर, थोड़ी घबराहट या उल्टी हो सकती है। दो से चार घंटे में स्थिति ठीक हो जाती है।
कृमि मुक्ति के फायदे
स्वास्थ्य और पोषण में सुधार
रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
रक्तअल्पता नियंत्रण की क्षमता में वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed