फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   596 students will become child PM, sensitivity towards environment will be brought in children

Shamli News: 596 विद्यार्थी बनेंगे बाल पीएम, पर्यावरण के प्रति बच्चों में लाई जाएगी संवेदनशीलता

Tue, 03 Dec 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
596 students will become child PM, sensitivity towards environment will be brought in children
शामली। जिले के परिषदीय विद्यालयों के 596 विद्यार्थी बाल प्रधानमंत्री बनेंगे। सभी प्रधानमंत्री के साथ 11 सदस्यीय कैबिनेट मंत्री होंगे। वहीं विद्यालय के अन्य विद्यार्थी बाल कैबिनेट के सदस्य कहे जाएंगे। यह कार्ययोजना परिषदीय विद्यालयों में इको क्लब के तहत बनाई गई है, जिसमें बचपन से ही पर्यावरण के प्रति बच्चों में संवेदनशीलता लाई जा सके।
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। इसके तहत पेड़ लगाना, स्वच्छता अभियान, प्राकृतिक संरक्षण, बागवानी के प्रति बच्चों को जोड़ा जाएगा। यह छात्रों को दूसरों के साथ सहयोग करने और अधिक से अधिक सीखने का मौका प्रदान करेगा। प्रत्येक विद्यालय में इको क्लब के तहत बाल कैबिनेट का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री सहित कुल 12 सदस्य पर शामिल होंगे, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री, स्वच्छता मंत्री, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, पोषण मंत्री, उपस्थिति मंत्री, शिक्षा मंत्री, कौशल विकास मंत्री, पर्यावरण मंत्री, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री, संचार एवं संपर्क मंत्री को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी छात्र-छात्राएं क्लब के सदस्य होंगे। विद्यालय के इको क्लब फॉर मिशन लाइफ की संरचना में प्रधानाध्यापक को प्रभारी, सहायक अध्यापक को नोडल, चयनित छात्र या छात्रा को कैप्टन, प्रत्येक कक्षा से दो छात्र और दो छात्राओं को समन्वयक बनाया जाएगा।
विज्ञापन




स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अन्य स्टाफ सदस्यों को इको क्लब की गतिविधियों में भाग लेने और समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि क्लब की बैठकें प्रत्येक माह में एक बार अवश्य आयोजित की जाएंगी। जिसका कार्यवृत्त भी जारी किया जाएगा। विद्यालय में इको क्लब विभिन्न प्रकार के कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed