फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   57 patients got treatment in the health camp

Shamli News: स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार

Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
57 patients got treatment in the health camp
गांव बुटराड़ा में अमर उजाला फाउंडेशन के स्वास्थ्य ​शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवा
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार को गांव बुटराड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना के चिकित्सक विकास कुमार, नेत्र चिकित्सक रूपेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स सीमा और लैब टैक्नीशियन ममता आदि ने मरीजों की जांच की। ज्यादातर मरीज मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण से पीड़ित रहे। इनमें बुखार, नजला, खांसी के मरीज ज्यादा आए। इस दौरान मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर और हेपेटाइटिस आदि की जांच की गई। 12 मरीजों की मलेरिया, टायफाइड, विडाल आदि की जांच के लिए रक्त नमूने लिए गए। नेत्र चिकित्सक ने मरीजों की आंखों की जांच कर परामर्श दिया। इस अवसर पर डॉ. विकास ने लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि इस समय मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। ज्यादा ठंडी व खट्टी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह-शाम मौसम में ठंड होने के कारण गर्म कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed