{"_id":"5b5616914f1c1b8f568b60ee","slug":"56-inch-chest-is-full-of-ego-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 इंच के सीने में भरी है अहंकार की हवा : जयंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 इंच के सीने में भरी है अहंकार की हवा : जयंत
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चौसाना में राष्ट्रीय लोकदल के पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम में मौजूद जयंत चौधरी और जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के चौसाना में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा वालों पर गन्ना भारी पड़ा था। आगामी चुनाव में बिजली की दरें भारी पड़ेंगी। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि 56 इंच के सीने में अहंकार की हवा भरी है, जिसे निकालना जनता जानती है।
विज्ञापन
सोमवार को पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत चौसाना में बिजलीघर के मैदान पर रालोद की जनसभा हुई। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम जनता को ठगा है। बीते एक साल में शामली जनपद के दो लाख बिजली उपभोक्ताओं से बढ़ाई गई दर पर करोड़ों रुपया वसूल लिया, जबकि यहां के किसानों के पास रोजगार के साधन नहीं है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को नहीं मिल रहा। जिले की शुगर मिलो पर 111 करोड़ रुपये बकाया है। 12 अगस्त को सभी जनपदों में बिजलीघरों पर धरना दिया जाएगा, जिससे सरकार को 440 वोल्ट का करंट लगने वाला है।
उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा सरकार को गन्ना भारी पड़ा था, अब आने वाले चुनाव में बिजली का बिल भारी पड़ेगा। कैराना की हार से भाजपा वाले इतने डरे हुए हैं कि प्रधानमंत्री को अब किसान नेता चौधरी चरण सिंह नजर आने लगे हैं, जबकि बीते चार साल में किसानों की ओर देखा तक नहीं। किसानों के नाम पर योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन उसका फायदा दिखाई नहीं देता। किसान जहां खड़ा था, वहीं है। जयंत चौधरी ने अलवर की घटना की निंदा करते हुए कहा कि दो गाय ले जाने वाला अकबर भीड़ तंत्र का शिकार हो गया। पुलिस घायल को तीन घंटे तक कार में लिटाकर घूमती रही।
विज्ञापन
इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1978 में मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर चौधरी चरण सिंह ने अल्पसंख्यक आयोग का गठन कराया था। आज इनका शोषण हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा में जोड़ने की बात करती है। मोदी जी व अमित शाह मुस्लिमों को मुख्यधारा में जोड़ने की बात करते हैं, लेकिन जोड़ते नहीं। क्योंकि वह जानते है अगर इन्हें मुख्यधारा से जोड़ दिया तो इनको बराबर का हक देना पडे़गा। जयंत चौधरी ने 12 अगस्त को सभी बिजलीघरों को घेरने की बात कही। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने और संचालन रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, ऋषिराज राझड़, वाजिद अली, अशरफ अली, कंवर हसन, चंद्रवीर सिंह, वीरपाल, देशपाल भनेड़ा, जावेद, देवेंद्र तोमर, योगेंद्र चेयरमैन, सनोज चौधरी, रंधावा मलिक, डॉ. विक्रांत जावला, सुनील मलिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हाथ के पंखो के लिए मची आपाधापी
एकतरफ जयंत चौधरी भाषण दे रहे थे, तो रालोद कार्यकर्ता भीड़ के बीच हाथ के पंखे बांटने लगे। पंखे लेने के लिए लोगों में आपाधापी मच गई। इस पर पूर्व सांसद अमीर आलम ने लोगों से बैठ जाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन