{"_id":"5f7776e98ebc3e9bd17d8942","slug":"56-corona-infected-found-in-the-district-shamli-news-mrt504209662","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 56 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 56 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में 56 कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 56 नए केस मिले हैं। इनमें कस्बा कांधला के 21 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पूर्व में संक्रमित पाए गए 42 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 211 हो गई है।
शुक्रवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शिव विहार रेलपार में 58 व 25 वर्षीय दो महिलाएं, 12 वर्षीय किशोर व 35 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। मोहल्ला आजाद चौक में 22 वर्षीय युवक, मंडी मार्श गंज में 70 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। मोहल्ला दयानंद नगर में 17 वर्षीय किशोर व 23 वर्षीय युवक, रेलपार में 35 वर्षीय, टंकी कालोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी में 35 व 24 वर्षीय दो महिलाएं और 15 वर्षीय किशोर, कांधला के मोहल्ला खैल में 25, 45 व 36 वर्षीय तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली। इनके अलावा मोहल्ला रायजादगान में 18 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सात वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक की कई महिलाएं और बालक, बालिकाओं के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गांव केरटू में 10 वर्षीय बालक, पांथुपुरा में 34 वर्षीय युवक, झिंझाना में 24 वर्षीय महिला, गांव गोमतीपुर में 32 वर्षीय युवक, बनत में 35 वर्षीय युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 56 नए केस मिले हैं। 42 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 211 हो गई है।
- 82 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली और कांधला अड्डे पर रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 82 लोगों के सैंपल लिए। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से 50 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनके अलावा आरटी पीसीआर किट से 32 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।