{"_id":"619a89e972a40322b32e5ee0","slug":"559-patients-got-treatment-in-chief-minister-s-health-fair-shamli-news-mrt5657800171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 559 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 559 मरीजों को मिला उपचार
विज्ञापन
शामली। जिले में रविवार को सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 559 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। हर बार की तरह इस रविवार को जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 559 मरीजों की जांच कर उपचार व दवा दी गई। इनमें 230 पुरुष मरीज, 238 महिला मरीज और 91 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के 107 गोल्डन कार्ड बनाए गए। सबसे ज्यादा 47 मरीज केरटू पीएचसी पर पहुंचे। सिलावर पर 43 और बाबरी पीएचसी पर 40 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। सबसे कम सात मरीज फुगाना पीएचसी पर रहे। स्वास्थ्य मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। सभी केंद्रों पर मरीजों की जांच कर उपचार व दवा दी गई है।
स्वास्थ्य मेले की स्थिति
पीएचसी - 25
चिकित्सक - 31
पैरा स्टाफ - 138
पुरुष मरीज - 230
महिला मरीज - 238
बच्चे -91
गोल्डन कार्ड - 107