फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   55 teams and 11 supervisors engaged in the campaign

टीबी रोगी खोज अभियान में 27500 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य

Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
55 teams and 11 supervisors engaged in the campaign
शामली। जनपद में शुरू हुए टीबी रोग खोज अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 27500 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के लिए 55 टीमें और 11 सुरवाइजर बनाए गए है। यह अभियान 29 फरवरी तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद को टीबी मुक्त करने के लिए सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि इस अभियान के तहत 55 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही 11 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। टीम में आशा और एएनएम को भी शामिल किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर टीबी रोगी की खोज करेंगी। इसके लिए जनपद में 27500 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान टीमें टीबी रोग वाले लक्षण मिलने वाले मरीजों की खोज कर उनकी जांच कराएंगी। इनमें विशेष तौर पर ऐसे लोगों की खोज की जाएगी, जिन्हें दो हफ्ते से लगातार खांसी, खांसी के साथ बलगम या खून आना, लगातार वजन कम होना, सीने में दर्द होने के लक्षण दिखाई दे। ऐसे लोगों की जांच कराई जाएगी। जांच में टीबी की पुष्टि होती है तो उनका निशुल्क इलाज शुरू किया जाएगा। जब तक इलाज चलेगा तब तक मरीज के पोषण के लिए 500 रुपये प्रति माह उसके खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed