फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   55 candidates left the English test

55 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Wed, 02 Mar 2016 01:10 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 02 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिसमें 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए। इनमें मदरलैंड पब्लिक स्कूल, सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल और सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल में परीक्षार्थियों के सेंटर लगाए गए। सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि मंगलवार को 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इसमें मदरलैंड पब्लिक स्कूल में 479, सिल्वर बैल्स में 722 तथा सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में 600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


  इनमें से मदरलैंड से 18, सिल्वर बैल्स से 12 तथा सरती देवी राजा पब्लिक स्कूल से 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसके अलावा सिक्का के लांसर्स पब्लिक स्कूल को भी केंद्र बनाया गया। जिसमें केवल नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed