फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   54th day farmer sat on dharna

54 वें दिन भी धरने पर बैठे रहे किसान

Sat, 19 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 19 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
54th day farmer sat on dharna
sugercane - फोटो : अमर उजाला
ऊन। बकाया भुगतान की मांग को लेकर ऊन चीनी मिल पर किसानों का धरना 54 वें दिन भी जारी रहा । 54 दिन धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि मिल अधिकारी किसानों का शोषण कर रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि जब तक किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेेगा।
विज्ञापन


 ऊन की सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्रा लि पर गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर ऊन क्षेत्र के किसानों ने 54 दिन से लगातार धरना दे रखा है। चीनी मिल पर किसानों का 53 करोड़ रुपये के लगभग बकाया भुगतान है। जिसको लेकर निरंतर किसान अपनी मांगों को लेकर जमे हुए हैं।  धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन व प्रशासन दोनों मिल कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। समय से गन्ना भुगतान न होने के कारण क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का
विज्ञापन

सामना करना पड़ रहा है। 

समय से भुगतान न होने के कारण किसान अपने बच्चों की समय से फीस नहीं दे पा रहे हैं न ही किसानों के पास अपनी अगली फसल की बुवाई करने के लिए धन है। गन्ने का समय से भुगतान न होने के कारण क्षेत्र का किसान दिन प्रतिदिन भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि वह मिल गेट से बीना बकाया भुगतान लिए नहीं हटेंगे। चाहे शासन व प्रशासन कितना भी जोर लगा ले जब तक किसानों का पूर्ण बकाया भुगतान नहीं हो जाता तब तक वह धरना खत्म नहीं करेंगे। मिल के अंदर किसी भी तरह का रिपेयरिंग कार्य करने दिया जाएगा। 

किसानों कहना है कि वह अपनी बकाया भुगतान की मांग की लड़ाई लड़ते रहेंगे चाहे उन्हें कितने भी दिन धरने पर बैठना पड़े। राजवीर सिंह, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, भास्कर ऊन, रामबीर गागोर, जगमेर, अजय पिंडोरा, कपिल, प्रमोद प्रधान, रविन्द्र, रवि सिरोही, देवेन्द्र गागोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed