{"_id":"60393eae8ebc3ee96b273799","slug":"544-health-workers-were-vaccinated-at-eight-booths-shamli-news-mrt527376022","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बूथों पर 544 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बूथों पर 544 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में टीका लगवाते जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ आर के सागर
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 12 बूथों पर 544 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया गया। 643 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 84.60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
शुक्रवार को जिले में टीकाकरण के लिए छह केंद्रों पर आठ बूथ बनाए गए थे। इनमें जिला चिकित्सालय में एक, सीएचसी कैराना में एक, सीएचसी कांधला में दो, सीएचसी ऊन में दो और सीएचसी थानाभवन में दो बूथ पर टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरी डोज का टीका लगाने के लिए 643 स्वास्थ्यकर्मियों का लक्ष्य रखा गया था। शाम पांच बजे तक 450 महिला और 94 पुरुष स्वास्थ्यकर्मियों को यानी कुल 544 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जो लक्ष्य के सापेक्ष 84.60 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में 57 वॉयल खर्च हुई हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को कैराना सीएचसी पर बनाए गए बूथ पर 56 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम पांच बजे तक 33 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीन लगने का बाद सभी का स्वास्थ्य ठीक रहा। डॉक्टर मीनाक्षी ने बताया कि कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल नंबर सहीं नहीं होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।
--
टीकाकरण की स्थिति
केंद्र - लक्ष्य -टीकाकरण
जिला अस्पताल - 112 - 97
सीएचसी कैराना - 56 - 33
सीएचसी कांधला- 195-173
सीएचसी ऊन- 126- 101
सीएचसी थानाभवन -154 - 140
--
केंद्र -6
बूथ - 8
लक्ष्य - 643
टीकाकरण - 544
महिला - 450
पुरुष - 94
वॉयल खर्च - 57
प्रतिशत - 84.60