फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   541 delegates were elected in the district, uproar over a vote in Tana village

Shamli News: जिले में 541 डेलीगेट चुने गए, ताना गांव के एक वोट को लेकर हंगामा

Fri, 04 Oct 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 04 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
541 delegates were elected in the district, uproar over a vote in Tana village
शामली के ब्रिगेडियर हो​शियार सिंह इंटर कॉलेज में डेलीगेट चुनाव में वोट डालने के लिये जाती महिल
शामली। जिले की तीनों गन्ना सहकारी समितियों के डेलीगेट के प्रत्याशियों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। शामली, थानाभवन और ऊन में 541 डेलीगेट निर्वाचित घाेषित किए गए। जबकि ऊन में एक पद रिक्त रह गया। अधिकारियों ने विजेता डेलीगेट को प्रमाण पत्र जारी किए । विजय प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी खूब जश्न मनाया। उधर, ताना गांव के एक वोट को लेकर समर्थकों ने हंगामा किया, जिसके कारण दोबारा से गिनती करानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में गन्ना सहकारी समितियों के डेलीगेट पद के लिए शामली, ऊन और थानाभवन गन्ना समितियों में बनाए गए पांच मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शामली में श्री सत्यनारायण इंटर कालेज 72.2 प्रतिशत और ऊन में 63.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

शामली गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट पद के लिए श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में 21 हजार मतदाताओं के लिए 52 बूथ और ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में 21 हजार मतदाताओं के 32 बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से ही मतदान करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। एसडीएम सदर हामिद हुसैन ने दोनों मतदान केंद्रों का जायजा लिया। दो मतदान केंद्र निकट होने से भीड़ हो गई और जाम की स्थिति बनी रही। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में 72 प्रतिशत मतदान हुआ। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में आरओ ने मतदान के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की। मतदान के दौरान तीनों स्थान पर पुलिस की सुरक्षा कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली में ये चुने गए डेलीगेट
खेडा मस्तान से सतपाल सिंह, हुरमजपुर से आदित्य जावला, किरणपाल, झाल से विकास मलिक और सुभाष, सल्फा से रामपाल सिंह, सतेंद्र कुमार, काबड़ौत से रामधन, सजीव कुमार, करौदा महाजन से अलकेश, संजय विजयी घोषित किए गए। बंतीखेडा सर्किल से अनंगपाल ,तेजपाल, लिसाढ से धीर ध्वज व वीरेंद्र सिंह विजय घोषित किए गए।

ताना गांव के एक वोट को लेकर हंगामा
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मतदान केंद्र में ताना गांव में डेलीगेट पद के लिए मतदान पर एक वोट को लेकर पराजित प्रत्याशी के समर्थकों ने पुन मतगणना कराने को लेकर हंगामा किया । एसडीएम के पहुंचने पर पुन: मतगणना शुरू हुई। देर रात में ताना निवासी रजनीश उर्फ बिटटू पांच मतों से विजयी घोषित किए गए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी श्यामसुंदर को 221 वोट मिली थी।

110 साल की वृद्धा जगबीरी देवी वोट डालने पहुंची

शामली/ऊन। लांक निवासी 110 साल की वृद्धा जगबीरी देवी को उनका पोता सुनील गोद में लेकर वोट डलवाने के लिए ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज पहुंचा। मालैंडी गांव के बीमार रामकुमार को उनके परिजन लेकर आए। डीएवी इंटर कालेज में वृद्ध नरेंद्र चौधरी को वोट डलवाने के लिए उनके परिजन लेकर पहुंचे। वृद्धा रंगाना निवासी प्यारकोर भी वोट डालने पहुंची।

ऊन में डेलीगेट के लिए 295 प्रत्याशियों के बीच हुआ मतदान
ऊन। बृहस्पतिवार को 205 प्रत्याशियों में चुनाव हुआ। गांव दरगाहपुर, गागोर, मुण्डेट खादर, रंगाना ,ढिंढाली,भडी में चुनाव के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। कस्बा ऊन में सहमति के आधार पर कुल 29 वोट पड़े। सभी वोट राजवीर व दिनेश को मिले। दोनों को विजय घोषित किया गया। भभेड़ी शाहपुर में सुनील, अनुज दरगाहपुर में योगेंद्र सिंह, पूनम देवी खेड़की में सतीश, मनोज, दथेड़ा में सुरेंद्र, व अनिल, बझेड़ी में वीरेंद्र मुखिया, पप्पू, गागोर में वेदपाल, प्रमोद विजयी घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार मृदुला दुबे ने प्रमाण पत्र दिए। जोनल मजिस्ट्रेट अर्चना शर्मा तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


थानाभवन में आया सबसे पहले चुनाव परिणाम

थानाभवन। गन्ना समिति में डेलीगेट पद पर हरड़ फतेहपुर से चम्पी और सतपाल, हिंड से गुलशेर, अफलातून, पटटी नौगांवा से चद्रभान सैनी, गुलाब सैनी, बुंटा से हाजी अब्बास व इस्लाम, खेडागदई से श्रीपाल सिंह व सजंय कुमार, सोंता से आसिया व वकीला, गोगवान जलालपुर से जितेंद्र व मोनू विजय घोषित किए गए। हथछोया से मुन्नी देवी व सीमा देवी डेलीगेट घोषित किए गए। गांव काजीपुरा से नरेंद्र व संजीव, कैडी से चरण सिंह व नरेश, पट्टी चौधरान से यशपाल व सलीम, पंवार खेड़ा से ब्रजपाल, जमालपुर से अशोक व प्रमोद, बाबरी से विजय कुमार व सतपाल, पट्टी कलरु थानाभवन से प्रमोद व रामपाल, भाटू से कमलेश व सुशीला डेलीगेट निर्वाचित की गई। मारुखेड़ी से राजेश व शेखर, भनेड़ा से इंद्रप्रकाश व सरोज रानी, जलालाबाद से अनस मलिक व कृष्णपाल, कुतुबगढ़ से नवनीत व मदन, मानकपुर से दिनेश व सचिन, जाफरपुर से मांगेराम व रामकुमार, पट्टी मसाबी से जमशेद, पलठेड़ी से सलामी व सनाउल्लाह, सांपला से जयपाल व सतपाल डेलीगेट चुने गए ।

शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह  इंटर कॉलेज में डेलीगेट चुनाव में वोट डालने के लिये जाती महिल

शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में डेलीगेट चुनाव में वोट डालने के लिये जाती महिल

शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह  इंटर कॉलेज में डेलीगेट चुनाव में वोट डालने के लिये जाती महिल

शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में डेलीगेट चुनाव में वोट डालने के लिये जाती महिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed