फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   53 houses fall, 19 injured, child death due to rain

बारिश से 53 मकान गिरे, 19 घायल, बालक की मौत

Sat, 28 Jul 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 28 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
53 houses fall, 19 injured, child death due to rain
कांधला में घायल हुए वृद्ध को ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में कई दिन से हो रही झमाझम बारिश शनिवार को गरीबों के आशियानों पर कहर बनकर टूटी। कस्बा कैराना में 11 और ग्रामीण क्षेत्र में 42 मकान भरभराकर धराशायी हो गए। मोहल्ला गुलशन नगर बस्ती में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, गोगवान में और जहानपुरा में मलबे में दबकर पशुओं ने दम तोड़ दिया। हादसों में 19 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गुलशन नगर नईबस्ती निवासी नफीस ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी गुलशाना (35), पुत्र दानिश (12), बेटी तरन्नुम (11), बेटे मोनिश (8), मोहसिन (5) के साथ शुक्रवार रात सोयी हुई थी। रात 11 बजे कड़ियों का मकान गिर गया, जिसमें परिवार दब गया। लोगों ने मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला, जिसमें मोहसिन की मौत हो गई। एसड़ीएम सुरजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। एसडीएम सुरजीत सिंह का कहना है कि मोहसिन के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजे की संस्तुति करके डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं, शनिवार सुबह मोहल्ला अफगानान निवासी मजदूर इस्लाम का मकान तेज बारिश में धड़ाम हो गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद इस्लाम के साथ-साथ बेटा समीर व मसीहुल्ला भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला मुल्तानियान में महिला जुबैदा का मकान गिर गया। मोहल्ला घोसाचुंगी निवासी सुभाष सैनी के मकान की छत गिर गई, जिसमें उसकी पत्नी सुनीता व बेटी वंशिका घायल हो गईं।
विज्ञापन
उधर, ग्राम पंजीठ में रविंद्र के मकान की छत गिर गई, उसका बेटा वंश (7), बेटी वंशिका (9) व रिया (3) घायल हो गईं। रविंद्र के भाई लोकिंद्र का मकान भी गिर गया। पंजीठ में ही लतीफन का मकान ध्वस्त हो गया। उसका बेटा इकराम घायल हो गया। गांव में इकरामन का मकान ढहने से उसका 15 वर्षीय पुत्र घोल्लू मलबे में दबकर घायल हो गया। अशरफ का मकान भी देर रात बारिश में भरभराकर गिर गया, जिससे उसकी पत्नी वलियन (55), बेटा इसरार (18) दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामड़ा में वादिल का कच्चा मकान गिरने से उसका सात वर्षीय पुत्र अरमान घायल हुआ। वाजिद का मकान गिर गया। गांव गोगवान में मतलूब का कच्चा मकान गिरने पर कटडे़ की मलबे में दबकर मौत हो गई। जहानपुरा में हाशिम के मकान की ऊपरी मंजिल पर बनी बाउंड्री गिरने से बकरी की मौत हो गई। गांव इस्सोपुर खुरगान में असलम, महिला फिरदौस, फख्खर, जमीला, अमर सिंह, कृष्ण, संजय वाल्मीकि, जीशान, सोनू, तारिक, राशिद, समां, यूसुफ, मूदा, शमून व बासा के मकान गिर गए। इनमें फिरदौस की पुत्री मोमिना व राशिद की पत्नी बानो घायल हो गई। उन्हें अस्ताल में भर्ती कराया गया।
आर्यपुरी देहात निवासी होमगार्ड देवेंद्र के मकान की छत गिर गई। गांव गोगवान निवासी मुरसलीन, तिरथपाल, मोहल्ला ख्वाजबक्श निवासी इकबाल, अशरफ, दरबारखुर्द निवासी शराफत, शंकर सौदियान निवासी बैनामा लेखक अनिल कुमार मित्तल, मुल्तानियान निवासी जमील, गांव तितरवाड़ा में साधू, उमरदीन का बरामदा, गांव गदंराऊ में दो सगे भाई मेकूब व मुनव्वर, मोहल्ला कायस्थवाड़ा में कपड़ा व्यापारी फुरकान, मलकपुर में विधवा मामो, विक्रम, रविंद्र, घिस्सूगढ़ में सेरसो, मामौर में अय्यूब, नफीस, जहानपुरा में विधवा बतूली, विधवा रसीदा, शराफत, सहपत में शिवकुमार के मकान गिर गए। कस्बा कैराना के मोहल्ला मुल्तानियान में मस्जिद का हुजरा गिर गया। गांव जहानपुरा निवासी कौसर, मोहल्ला गुलशन नगर निवासी नसीम, आईशा मस्जिद गुलशन नगर, राशिद घोसाचुंगी, गोगवान निवासी मुल्की, अमजद, हुसैन, हाशिम, मुरसलीन तितरवाड़ा, खैलकलां निवासी इदरीस अंसारी, रजिया, इरशाद उर्फ मेन्ना, नंगलाराई खेड़ा निवासी मेहरदीन, नदीम मल्लाह, विधवा शकीला, रामड़ा निवासी नौशाद, रॉयल ब्रेक प्वाइंट आदि की दीवारें बारिश में ध्वस्त हो गई। खुले आसमान के नीचे आए परिवार बारिश के कारण एक ही दिन में 53 मकानों के धराशायी हो जाने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जिन लोगों के मकान ध्वस्त हो गए, उनका परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी जीने को मजबूर हो गया है। इन लोगों को प्रशासन से मुआवजे की दरकार है।
बारिश से हादसों में मरने वालों की संख्या हुई तीन 23 जुलाई को नगर के रामड़ा रोड के निकट मोहल्ला खैलकलां में यूनुस का मकान गिरने से उसकी पत्नी नाजमा व पुत्र मुरसलीन की मौत हो गई थी। शनिवार को गुलशन नगर में मोहसिन की मौत के बाद मरने वालों की संख्या तीन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed