फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आठ दिन में हाईस्कूल की 40 प्रतिशत उतर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

आठ दिन में हाईस्कूल की 40 प्रतिशत उतर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Sat, 16 Mar 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
आठ दिन में हाईस्कूल की 40 प्रतिशत उतर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूूल्यांकन का कार्य धीमा चलने के कारण निर्धारित समय 23 मार्च तक पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। आठ दिन में हाईस्कूल की 40 प्रतिशत और इंटर की 56 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो सकी है। होली पर दो दिन अवकाश होने के कारण पांच दिन ही मूल्यांकन करने का समय बाकी रह गया है।

आरके इंटर कालेज शामली में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य नौ मार्च से चल रहा है। पहले ही दिन से मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की कमी चल रही है। शनिवार को करीब 11 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई। सचल दल ने मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। कुल 404 परीक्षकों में 375 परीक्षक ही ड्यूटी पर पहुंचे। परीक्षकों की कमी के चलते मूल्यांकन कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की अब तक करीब 27290 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई है जबकि 21206 उत्तर पुस्तिकाएं शेष है। हाईस्कूल की अब तक 46221 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई हैं, जबकि 72726 उत्तर पुस्तिकाएं शेष है। इस तरह से आठ दिन में इंटर की 56 प्रतिशत और हाईस्कूल की 40 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो सकी है। बोर्ड ने 23 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वैसे तो सात दिन बाकी है, लेकिन होली पर दो दिन का अवकाश रहने के कारण पांच दिन ही मूल्यांकन कार्य चल सकेगा। ऐसे में निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह का कहना है कि निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed