फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आंतकी ठिकानों पर हमले की जानकारी के लिए टीवी पर चिपके रहे लोग

आंतकी ठिकानों पर हमले की जानकारी के लिए टीवी पर चिपके रहे लोग

Tue, 26 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
आंतकी ठिकानों पर हमले की जानकारी के लिए टीवी पर चिपके रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पाकिस्तान में आतंकवादी कैंपों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई की जानकारी के लिए लोग टीवी पर चिपके रहे। साथ ही सोशल मीडिया भी इससे जुड़ी जानकारियां वायरल होती रही। इस दौरान युवाओं में खासा जोश रहा और भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे भी लगते रहे।

पुलवामा हमले के बाद लोग पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सरकार द्वारा की जाने वाली बड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार सुबह जैसे ही लोग सोकर उठे तो खबर मिली कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया है, तो लोग टीवी पर चिपक गए। सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की खबर वायरल होती रही। लोग मोबाइल पर भी पूरी तरह सक्रिय रहे। भारतीय सैनिकों की इस गौरवशाली कार्रवाई को देखकर लोगों में जश्न के साथ जोश भी दिखाई दिया। खासकर युवाओं ने वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए खुशी और जोश व्यक्त किया। नीरज गर्ग, आशीष गोयल, विकास, बबलू आदि युवाओं ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अभी और सख्त कार्रवाई की जरूरत है। आतंकवाद का सफाया होने तक सरकार को इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed