{"_id":"5c69a375bdec2259e364f0e5","slug":"51550426997-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट से युवक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत करंट से युवक झुलसा
चौसाना। शामली बस स्टैंड पर शटडाउन के बाद विद्युत लाइन को ठीक कर रहे लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। लाइनमैन को गंभीर हालत में करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौसाना में रविवार को ठेकेदार की तरफ से अंकुश निवासी धनाना शटडाउन के बाद विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसी खंभे से सरकारी नलकूपों को जाने वाली दूसरी विद्युत लाइन में करंट आने से अंकुश झुलस गया और नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घायल को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। इस मामले में अभी पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
सामूहिक हवन-यज्ञ का आयोजन
जलालाबाद। प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मंदिर में गोरक्षनाथ जयंती पर्व के उपलक्ष्य में गोरक्षनाथ स्तुति और सामूहिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित चंद्रमोहन शास्त्री, मुकेश शास्त्री और विश्वनाथ शास्त्री ने हवन संपन्न कराया गया। इसके बाद प्रसाद चढ़ाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में सुंदर कांड समिति द्वारा अखंड सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अवनीश आहुजा, बोधराज नारंग, राधेष्याम शर्मा, अमित शर्मा, रोबिन वालिया, राजेन्द्र भगत, राकेश उपाध्याय, श्याम सुन्दर, हरिओम उपाध्याय, शेखर योगी, सरदार राजकुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।