{"_id":"5c670523bdec22736c04cfd5","slug":"51550255395-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधि के लिए जमीन की मांग पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधि के लिए जमीन की मांग पर बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शुक्रवार देर रात कुछ युवक शहीद अमित के घर के बाहर एकत्रित हुए । उन्होंने अमित की समाधि की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अमित शहीद हुआ है। उसका समाधि के लिए जमीन मिलनी चाहिए। वहीं पर उसका अंतिम संस्कार होगा और उसके बाद वहीं उसकी समाधि बनाई जाएगी। डीएम अखिलेश सिंह, एसपी अजय कुमार, एडीएम समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। इस दौरान प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी पहुंच गए थे। देर रात तक इस मसले पर मंत्री, अफसर और परिजनों में वार्ता चली। देर रात डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों से वार्ता हो गई है। पूर्व निर्धारित शमशान घाट में ही अमित का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद उनकी मांगों पर विचार कर लिया जाएगा।
गन्ना मंत्री ने दी शहीदों के परिजनों को सांत्वना
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा रात करीब सवा 10 बजे रेलपार कालोनी स्थित शहीद अमित के घर पहुंचे और अमित के परिजनों को सांत्वना दी। उनके साथ विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी थे। कहा कि सरकार उनके साथ है और अमित की शहादत का बदला लिया जाएगा। उन्होंने समाधि की मांग के मामले पर परिजनों से भी बात की। देर रात मंत्री बनत में शहीद प्रदीप के घर पहुंचे और उनके परिजनों को भी सांत्वना दी।