फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर बुलाकर चाय पिलाएंगे फिर घरों पर झंडे लगाएंगे

घर बुलाकर चाय पिलाएंगे फिर घरों पर झंडे लगाएंगे

Sat, 09 Feb 2019 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
घर बुलाकर चाय पिलाएंगे फिर घरों पर झंडे लगाएंगे
लोगों ने जोडने और माहौल बनाने को भाजपा करेगी कई आयोजन
विज्ञापन

शामली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजाते हुए अगामी कार्यक्रमों का एलान कर दिया है। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समपर्ण दिवस के रुप में मनाएगी। 12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाएगी। 26 फरवरी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के यहां कमल दीपक जलाया जाएगा। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने पार्टी पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों के बारे में बताया और तैयारियों में जुटने को कहा।
11 फरवरी को समपर्ण दिवस
11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि है। इस दिन को पार्टी समर्पण दिवस के रुप में मनाएगी। इस दिन जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शो के बारे में बताया जाएगा। इसमें एक बड़ा बॉक्स बनाया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित लोगों से सहयोग राशि एकत्रित करेंगे। पहले ये राशि कार्यकर्ताओं को खुद डालनी है । इसके बाद कार्यकर्ता डोर टू डोर परिवारों में संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

12 से 22 तक चलेगा मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान
12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलेगा। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक से लेकर बूथ प्रभारी तक शामिल होंगे। 12 और 13 फरवरी को सांसद, विधायक, पूर्व सांसद विधायक आदि बड़े पदाधिकारी अपने घर पर अपने मोहल्ले आसपास के लोगों की एक चाय बैठक बुलाएंगे। उन्हें पार्टियों की नीति से अवगत कराएंगे और इसके बाद उनके साथ मोहल्ले का भ्रमण करके मोहल्ले में परिवारों के घर में पार्टी का झंडा और नया लांच किया गया स्टीकर लगाएंगे। इस कार्यक्रम को पार्टी की साइट के अलावा सोशल मीडिया में भी डालेंगे। 14 और 15 फरवरी को मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य सेक्टर प्रभारी संयोजक इसे करेंगे। 16 और 17 को सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,18 से 22 फरवरी तक बूथ लेवर स्तर के प्रभारी इनका आयोजन करेंगे। इसके लिए विशेष दीपक भी पार्टी स्तर पर भेजे जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों के यहां जलाएंगे कमल दीपक
26 फरवरी को भाजपा के सभी जिला, बूथ लेवल तक के सभी पदाधिकारी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के यहां जाकर उनके यहां कमल दीपक ज्योति जलाएंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय पर पार्टी स्तर से योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भेजी जाएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में तीन करोड लाभार्थी हैं इनमें करीब डेढ करोड महिलाएं हैं।
दो मार्च को बाइक रैली से बनाएंगे माहौल
चुनाव आचार संहिता लगने से पहले दो मार्च को पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्तर पर बाइक रैली निकालेंगे। इसमें प्रत्येक बूथ से पांच पांच भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम लिए जाएंगे। इस तरह बाइक रैली का माहौल बनेगा।

कार्यक्रम में लांच किया स्टीकर
शामली। सेक्टर संयोजक बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत गन्ना मंत्री सुरेश राणा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी आदि पदाधिकारियों ने पार्टी पार्टी के स्टीकर लांच किए । ये स्टीकर ही मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के दौरान लोगों के घरों पर लगाए जाएंगे।
रोहित अग्रवाल
संयुक्त रुप से लांच किया।
रोहित अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed