{"_id":"5c338e2fbdec2256da230408","slug":"51546882607-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत ने महिला के साथ वाइस रिकार्डिंग का ऑडियो वायरल होने के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद को पदमुक्त करते हुए मामले की जांच बैठा दी है। मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत को शामली की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
रविवार को भाकियू के शामली जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद की तीन ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें मास्टर जाहिद और महिला के बीच बातचीत हो रही थी। वायरल हुई ऑडियो के साथ ही एक महिला का फोटो भी वायरल किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष भी नजर आ रहे हैं। इस संबंध में भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने अपना पक्ष देते हुए बताया था कि इस बातचीत में उनकी कोई गलत भावना नहीं थी। यह ऑडियो पुराना है। ये सब उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए हो रहा है। रविवार को वायरल हुई वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रही। इससे भाकियू में खलबली मच गई। मामला भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत तक भी पहुंचा, जिस पर उन्होंने जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद को जिलाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया है। नरेश टिकैत ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है, हालांकि उन्होंने ऑडियो सुनी नहीं है, लेकिन इसे लेकर टीका टिप्पणी या बयानबाजी ना हो इसलिए उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है। इस मसले पर वह संगठन के जिम्मेदार लोगों से बातचीत करके पूरे मामले की जांच कराएंगे। सच्चाई का पता किया जाएगा। जब तक ये जांच चलेगी जब तक मास्टर जाहिद के स्थान पर मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत शामली जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। टिकैत का कहना था कि मास्टर जाहिद की छवि अच्छी है। कभी कोई शिकायत भी नहीं मिली। इस वजह से इस मामले की गंभीरता से पूरी जांच कराई जाएगी, ताकि सच सामने आ सके। जांच टीम भी जल्द बना दी जाएगी।