{"_id":"5c211b55bdec2256b86d6bc0","slug":"51545673557-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्टेट बैंक के बाहर जिले के बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, बैंको के विलय का विरोध, 26 दिसंबर को हड़ताल पर जाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय स्टेट बैंक के बाहर जिले के बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, बैंको के विलय का विरोध, 26 दिसंबर को हड़ताल पर जाने की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूनाइटेड फार्म आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने बैंक आफ बड़ौदा, देना बैंक विजया बैंक के विलय का विरोध करते हुए 26 दिसंबर को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।
सोमवार को शाम पांच बजे भारतीय स्टेट बैंक के सामने यूनाइटेड फार्म आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव इंद्रपाल सिह राठी के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुुए बैंक आफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक के विलय का विरोध किया। कर्मियों ने एक नवंबर 2017 से लंबित वेतन वृद्धि को कम बताया। बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि बडे़ ऋण एनपीए हो रहे हैं। उन्होंने ऋण वसूली हेतु बड़े कानूनी प्राविधान किए जाने व जानबूझकर ऋण चुकता न करने वाले पूंजीपतियों को कड़ी सजा का प्राविधान किए जाने और बैंकों में स्टाफ बढ़ाए। जिससे उत्तर ग्राहक सेवा दी जा सके। जिले के बैंक कर्मियों ने 26 दिसंबर को बैंकों की हड़ताल की घोषणा की। मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में विजेंद्र शर्मा, जीके खत्री, सुनील कुमार, निशांत तोमर, प्रिया शर्मा, संजय जैन, निवेश गुप्ता, मुक्ता, पिकी, शीशपाल, संजय, रामपाल, मदनपाल, दीपचंद, सुशील गौतम, अरुण मित्तल, हरपाल, प्रेमवती, अशोक बंसल, संजय, विपिन पूनिया, रवि, देवेंद्र कुमार, प्रेमचंद, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।