फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मानसूनी बूंदाबांदी से धान व आलू की फसल प्रभावित

मानसूनी बूंदाबांदी से धान व आलू की फसल प्रभावित

Sun, 23 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मानसूनी बूंदाबांदी से धान व आलू की फसल प्रभावित
18 घंटे तक होती रही रिमझिम बारिश मौसम हुआ ठंडा
विज्ञापन

शामली। रविवार और सोमवार को मानसून की आखिर बारिश होगी। शुक्रवार की मध्यरात्रि शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार को शाम तक रुक-रुक कर होती रही। पूरे दिन बूंदाबांदी से आकाश में बादल छाए रहने के साथ साथ दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व हवाएं 18 किमी दर्ज की गई। रविवार-सोमवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना हैं।
सितंबर का महीना शुरू होते ही बारिश में कमी आई थी। तीन और चार सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। सामान्य मौसम चल रहा था। शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद आकाश में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी शुरू होने से दस घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार की शाम तक रुक- रुक बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी से धान की कटी हुई अगेती फसल को क्षति हुई है। बूंदाबांदी से धान की कटी हुई पुली भीग गई हैं। आलू की बुआई प्रभावित हो गई है। शाम चार बजे तेज हवाओं के साथ-साथ थोड़ी देेर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद दिन का अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि मानसून लौट रहा है। आगामी रविवार-सोमवार को मानसून की आखिर बारिश हैं। मानसून के बाद दिन और रात के मौसम बदलाव आएगा।
विज्ञापन

दस घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप रही
शामली। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों की दस घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति ठप हुई है। मौसम सामान्य होने के बाद बिजली आपूर्ति को चालू किया गया है। मौसम से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed