{"_id":"5b8ed2b6867a55484c1bbcde","slug":"51536086710-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमबीर सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमबीर सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमबीर सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
शामली। कांधला ब्लाक क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमबीर सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2017 के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में शासन में उपसचिव राजेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र भेजा, जिसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार 2017 के लिए प्रदेश भर के जनपदों से 17 अध्यापकों का चयन किया गया। यह चयन प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाओं को सम्मानित करने के लिए गत 2 सितंबर को राज्य स्तरीय गठित समिति की बैठक में संस्तुति के बाद किया गया। गौरतलब है कि अध्यापक ओमबीर सिंह ने विद्यालय में बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर काफी कार्य किया और विद्यालय की व्यवस्था भी बेहतर की। इसी के चलते राज्य शिक्षक पुरस्कार 2017 के लिए उन्हें चुना गया, जिससे जनपद का गौरव भी बढ़ा है।