{"_id":"5b82ea5642c792464f4970ce","slug":"51535306326-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर बसों में यात्रियों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर बसों में यात्रियों की रही भीड़
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। भाई बहन के अटूट प्यार का त्यौहार रक्षा बंधन बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उधर, बसों में भी काफी भीड़ रही। बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ के कारण भारी अव्यवस्थाएं रही। लोगों को बस में सवार होने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर कमाई की।
कोतवाली पुलिस ने छात्राओं से राखी बंधवाकर रक्षा का वचन दिया
कैराना। रक्षाबंधन पर कोतवाली में पुलिस अधिकारियों और कांस्टेबलों ने स्कूली छात्राओं से राखी बंधवा कर उनकी रक्षा का वचन दिया। छात्राओं ने कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह, एसएसआई सुनील दत्त, एसआई अमन सिंह और सभी कांस्टेबलों की कलाइयों पर राखी बांधी। पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं को गिफ्ट, मिठाइयां आदि भेंट करते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने छात्राओं से कहा कि सभी उनकी बहनें व बेटियां है। अगर कोई उनको घर, मोहल्ले, कालेज स्कूल व रास्ते में किसी भी तरह परेशान करता है तो उन्हें गोपनीय तरीके से फोन आदि पर बताए। बहन-बेटियों को परेशान करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।