फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एडीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, मिली खामियां

एडीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, मिली खामियां

Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एडीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, मिली खामियां
शामली। अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनकड़ ने शामली रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। इस दौरान टिकट खिड़की, एटीवीएम मशीन, पूछताछ केंद्र, साफ सफाई और शौचालयों की व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली (एडीआरएम) राजीव धनकड़ ने शनिवार को शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने टिकट रूम, पूछताछ केंद्र, कैंटीन, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक चेक किया। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों के साथ स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। ट्रेन परिचालन से लेकर टिकट काउंटर में यात्री सुविधाओं को नजदीक से देखा। उन्होंने यात्रियों से भी पूछताछ कर समस्या जानी। यात्री अल्का और रोबिन ने बताया कि टिकट खिड़की समय से नहीं खुलती है। पूछताछ केंद्र पर भी कोई कर्मचारी नहीं बैठता। प्लेटफार्म पर न तो शौचालय की उचित व्यवस्था है और न ही ठंडे पानी की। महिलाओं के शौचालयों में दरवाजा न होने से महिला यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सभी खामियों का दूर करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अव्यवस्थाओं और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि सभी स्टेशनों का निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि यह पता चल सके कि रेलगाड़ियां समय से चल रही है या नहीं। यहां से पैसेंजर और स्टाफ की शिकायतों के बारे में जानकारी ली गई। शामली रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीन तीन में दो खराब पाई गई। टिकट खिड़की पर एक कर्मचारी गैर हाजिर पाया गया। खिड़कियों पर काफी धूल लगी पाई गई, जिसको साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए है। पूछताछ केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। फर्नीचर टूटा पाया गया। जिसे बदलने के निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता रश्मि कुमार, एसएसई कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ट्रेकमैनों ने शोषण को लेकर दिया ज्ञापन
शामली। एडीआरएम को नार्दन रेलवे मेंस यूनियन शामली शाखा के युवा सचिव चौधरी अजीत सिंह, शाखा अध्यक्ष ओमबीर सिंह ने एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि एडीईएन शामली द्वारा अकारण ही गेट नंबर सात के ट्रेकमैन सौरभ कुमार का ट्रांसफर कासमपुर खेड़ी कर दिया। कांधला रेलवे स्टेशन से सन्नी कुमार का मैनुअल ट्रांसफर बड़ौत के लिए किया गया है। मगर, एडीईएन की हठधर्मिता के कारण पिछले चार महीनों से फाइल लटकी पड़ी है। शामली सेक्सन में रेलवे क्वार्टर की दशा बुरी है। बार बार शिकायत करने पर भी काई ध्यान नही दिया जा रहा है। कर्मचारियों की ड्यूटी देने के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों का शोषण बंद न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर सचिन कुमार, बालमुकुंद, सोनू, ललित, सौरभ, अमित कुमार, सर्वेश, राहुल अहलावत, प्रदीप कमार, संजीव वर्मा, अजय, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed