{"_id":"5b47a9164f1c1b86468b61e4","slug":"51531422998-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पौधरोपण कर छात्राओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में पौधरोपण कर छात्राओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के मिल रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने सभी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। वृक्ष हमारे मित्र के समान हैं। अगर पर्यावरण शुद्ध रखना है तो पौधे जरूर लगाने चाहिए। एक पौधा सौ पुत्रों के समान है। उन्होंने सभी छात्राओं से जीवन में अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की अपील की। अन्य शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कॉलेज प्रांगण में रोपित किए गए सभी पौधों की छात्राओं ने देखभाल करने की बात कही। इस दौरान मीनाक्षी, अनुराग सिंह, प्रीति, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे।