{"_id":"5b3143d44f1c1b254d8b86cd","slug":"51529955284-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि विधान से हुई शनिदेव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि विधान से हुई शनिदेव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
मोहल्ला रायजादगान स्थित श्री सिद्धपीठ सूरजकुंड़ महादेव मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात तीन दिनों से मंदिर में प्रतिमा (शिला) की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान चल रहा था। सोमवार को आचार्य शशिभूषण शर्मा, श्रीचंद मिश्रा, बिजेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा सहित अन्य विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शुद्धीकरण कराया गया। तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में झांकियां और बैंड बाजे शामिल रहे। यज्ञ अनुष्ठान में यजमान महेंद्र अग्रवाल का परिवार रहा। पूजा अनुष्ठान सम्पन्न होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मनोज शर्मा, पिन्टू सैनी, जितेंद्र, शशि भूषण, शिव कुमार, सतबीर, बाबू कश्यप, सोनू, राजीव, अनिल कुमार, कृष्ण, अमित कुमार कश्यप, मालू सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।