{"_id":"5b3143c64f1c1bb36e8b9cb7","slug":"51529955270-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर कांड का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर कांड का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदर कांड का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला प्रतापनगर में सुंदर कांड समिति द्वारा संगीतमयी अखंड सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।
इस दौरान बोधराज नारंग ने श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी की सेवा का कथा के माध्यम से गुणगान किया। उन्होंने समझाया कि हनुमान जी की सेवा भाव से प्रसन्न होकर श्रीराम और जानकी ने उन्हें अजर अमर का वरदान दिया। भजन गायकों ने भावपूर्ण सुंदर भजनों के माध्यम से देवी देवताओं का गुणगान किया। सामूहिक प्रार्थना कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई। कार्यक्रम में राजेंद्र भगतजी, डाक्टर मांगेराम सैनी, हरि सिंह, गोविंद राम सैनी, संजीव कुमार, चौधरी चंदरुप जी, पंडित राधेशयाम, राजकुमार रुहेला आदी का सहयोग रहा।
आज से प्रारंभ होगा सालाना उर्स
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में बेरी वाले बाग में हजरत अमजद अली रहमतुल्ला का सालाना उर्स मंगलवार से शुरु होगा। उसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पाक चादर चढ़ाने के साथ सालाना उर्स प्रारम्भ होगा। उर्स में लतीफ भाई पीरजी की सरपरस्ती में सूफियाना अंदाज में दूर- दूराज से आई कव्वाल पार्टियां कार्यक्रम करेंगी।