फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जनसंपर्क अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ताओं - पटेल

जनसंपर्क अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ताओं - पटेल

Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ताओं - पटेल
जनसंपर्क अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता- पटेल
विज्ञापन

शामली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बृहस्पतिवार को शामली पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के संबंध में बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जिताने के लिए पुरजोर ढंग से जनसंपर्क में लग जाएं।
बृहस्पतिवार को शामली में मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भारत की धर्म निरपेक्षता को बचाने, लोकतंत्र को मजबूत करने, प्रदेश और देश में सामाजिक समरसता के लिए गठबंधन किया गया है। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जिताना है, जिसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के साथ ही सेक्टर स्तर पर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। वहीं बताया कि 13 मई को कैराना लोकसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए बलराम यादव शामली पहुंचेंगे, जो प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बैठक करेंगे। इसके अलावा चुनाव में पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी और अन्य पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। शामली जनपद के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, मेरठ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी चुनाव प्रचार में जुटेंगे। इस दौरान पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, चंदन चौहान, बागपत जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, मुकेश चौधरी, उमेश प्रधान, जिया चौधरी सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्रियों के साथ की मंत्रणा
शामली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने बृहस्पतिवार शाम को शामली में जेके जैन के प्रतिष्ठान पर मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही चुनाव के प्रभारी देवेंद्र सिंह और नवाब सिंह नागर के साथ चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की। इस दौरान जातीय समीकरणों के हिसाब से नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों के बारे में भी चर्चा हुई और निर्देश दिया गया कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed