फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना लोक सभा क्षेत्र: 16 लाख 9 हजार 5

कैराना लोक सभा क्षेत्र: 16 लाख 9 हजार 5

Fri, 06 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कैराना लोक सभा क्षेत्र:  16 लाख 9 हजार 5
16 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे अपना सांसद
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद उपचुनाव प्रस्तावित है। 26 फरवरी 2018 को हुई मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कैराना लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 16 लाख नौ हजार 580 मतदाताओं की संख्या पहुंच गई है। कैराना लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 से अधिक मतदाता नए सांसद का चुनाव करेंगे। इस बार कैराना लोकसभा उपचुनाव में काफी दिलचस्प मुकाबला होगा। अभी चुनाव की तिथि का एलान नहीं होने के बावजूद सभी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

वर्ष 2014 में कैराना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हुकुम सिंह चुने गए थे। तीन फरवरी को भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैराना लोकसभा सीट खाली हो गई थी। कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित है। कैैराना लोकसभा क्षेत्र में शामली, थानाभवन, कैराना, गंगोह नकुड विधानसभा क्षेत्र प्रस्तावित है। नवंबर वर्ष 2016-17 में कैैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख थी, जिनमें आठ लाख 68 हजार 743 पुरुष मतदाता, सात लाख 31 हजार 185 महिला मतदाता की संख्या शामिल थी। नवंबर 2017 में विधानसभा वार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ हुआ। मतदाता पुनरीक्षण अभियान नवंबर से लेकर फरवरी तक चलाया गया। अंतिम मतदाता सूची का 26 फरवरी 2018 को प्रकाशन किया गया। प्रकाशन के बाद कैराना लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 9 हजार 580 पहुंच गई है, जिसमें आठ लाख 73 हजार 83 पुरुष व सात लाख 36 हजार 420 महिला मतदाता व अन्य मतदाता 77 शामिल हैं, जिनमें नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 31 हजार 586 मतदाता, गंगोह में 3 लाख 59 हजार 348 मतदाता, कैराना विधानसभा में तीन लाख दो हजार 641 मतदाता, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 15 हजार 47 मतदाता, शामली विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 958 मतदाता शामिल हैं। पिछले एक साल में 23 हजार 355 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा क्षेत्र का चुनाव डाटा
विधान सभा - मतदेय स्थलों की संख्या - कुल मतदाताओं की संख्या
1- नकुड़- 372- 3,31586
2- गंगोह- 392- 3,59348
3- कैैैराना- 312- 3,02641
4- थानाभवन - 330- 3,15047
5- शामली- 299- 3,00958
-------------------------------------------------------------
कुल - 1705- 1609580
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed