फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम जरुर दिलाएं

बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम जरुर दिलाएं

Thu, 22 Mar 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को दीनी और दुनियावी तालीम जरुर दिलाएं
कांधला। मोहल्ला खैल स्थित मदरसा जामिया अरबिया कासिमुल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। हजरत मौलाना बदरूल हुदा ने कहा कि इंसान को दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी हासिल करनी चाहिए। जमीयत उलमा ए हिंद के उत्तर प्रदेश सचिव हजरत मौलाना अजहर मदनी ने फरमाया कि सभी मां बाप को अपने बच्चों की परवरिश को लेकर गंभीर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इल्म हासिल करने के बाद जब आप ऊंचे ओहदे पर पहुंचकर बेरोजगार लोगों की मदद करते हैं तो वह भी इबादत में शुमार होता है, जो अल्लाह को बेहद पसंद है। हजरत मौलाना आकिल साहब नेे फरमाया कि इस्लाम ने सबसे प्रेम करना सिखाया है, किसी को भी तकलीफ नहीं देनी चाहिए। सालाना जलसे में 41 तलबा की दस्तारबंदी की गई। जलसे की सदारत जमीयत उलमा ए हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद और निजामत मौलाना सैय्यद मजहर तथा मौलाना महफूज रहमान ने संयुक्त रूप से की। जलसे के बाद देश की तरक्की और अमन चैन के लिए मौलाना बदरूलहसन ने दुआ कराई। जलसे में मौलाना फिरोजुदीन, मौलाना अब्दुल अजीज बंगलुरु, मौलाना उस्मान, मौलाना याकूब, मौलाना मुस्तफा, कारी इनाम, मौलाना वासिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed