फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांव में किया पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांव में किया पथ संचलन

Thu, 22 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गांव में किया पथ संचलन
शामली।
विज्ञापन

गांव बलवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को चैत्र मास वर्ष प्रतिपदा उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। स्वयंसेवकों ने गांव में पथ संचलन कर सभी को नववर्ष की बधाई दी। गांव के लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उत्साह बढ़ाया।

गांव बलवा स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में सुबह सभी शामली खंड के स्वयंसेवक एकत्र हुए। जिसके बाद पथ संचलन शुरू किया। गांव के लोगों ने सभी पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। जिला कार्यवाहक सुभाष ने बताया कि आज के दिन पृथ्वी एवं सृष्टि की स्थापना हुई थी। संघ पूरे वर्ष में छह उत्सव मनाता है। जिसमें पहला उत्सव वर्ष प्रतिपदा का है। कार्यक्रम अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि बसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है। जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों ओर पुष्पों की सुगंध से भरी होती है। खंड कार्यवाहक दिवाकर ने चारों ओर भगवा पताका फहराया और सभी से यज्ञ कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए भारतीय संस्कृति का संदेश घर-घर व गांव गांव में पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रवीण, रजत चौहान, डाक्टर मनोज, सोमदत्त आर्य, देशपाल मलिक, अनिल मलिक, आदेश, रविंद्र चौहान, अरुण कुमार, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र, अतुल, लक्की, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed