{"_id":"5ab2a5e34f1c1bbb758b6e6f","slug":"51521657315-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन मां स्कंदमाता के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन मां स्कंदमाता के गूंजे जयकारे
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव के मंडप में चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरुप कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ घरों-मंदिरों में जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं मांगी। दोपहर के समय घरों-मंदिरो में मां की चौकी लगाकर गुणगान किया।
बुधवार को श्रीदुर्गा नवरात्र महोत्सव में चौथे दिन श्री हनुमानधाम, गौशाला रोड मां सती मंदिर, राजो मोहल्ला मां चौदस वाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी-भैरव मंदिर, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला रेलपार स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुुरानी सब्जी मंडी व करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, नवीन मंडी स्थल मां दुर्गा-शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, सदाशिव मंदिरों में मां स्कंदमाता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मौके पर मां दुर्गा की स्तुति-स्त्रोत, श्री दुर्गा शत-सप्तमी पाठ आयोजन किया गया। पाठ में महिषासुर वध के बाद देवताओं द्वारा मां दुर्गा की पूजा आराधना स्तुति करने और शंभू- निशंभू के अत्याचारों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। मौके पर श्रीदुर्गा चालीसा व आरती उतारकर किया गया। श्रद्धालुओं महिलाओं-पुरूषों बच्चों ने मनोकामनाएं मांगी। दोपहर दो बजे शहर के श्री हनुमान धाम पर श्रद्धालु महिलाओं ने मां की चौकी सजाकर भजन-कीर्तन करके गुणगान किया।