{"_id":"5a7758124f1c1ba32a8b5988","slug":"51517770770-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से बचाव के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से बचाव के बारे में दी जानकारी
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
पालिका परिसर में सनराइज जन सेवा ट्रस्ट द्वारा कैंप लगाकर विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। उद्घाटन ट्रस्ट के अध्यक्ष हारुन मलिक ने किया। कैंप में आए लोगों को ट्रस्ट के अध्यक्ष ओर कार्यकर्ताओं के द्वारा कैंसर से बचाव की जानकारी लोगों को दी गई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हारुन मलिक ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए हमे अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सही जानकारी होने के बाद भी सरकारी आंकड़ों के हिसाब से प्रति वर्ष लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने लोगों से शराब, धूम्रपान और गुटखा छोड़ने की अपील की। कैंप के बाद ट्रस्ट के लोगों ने कस्बा कांधला के प्रत्येक मोहल्ले में घूमकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रामकुमार, आसिफ, अफसान, शिवम, अमजद, मोहम्मद अली, नदीम, वैभव, संजीव रीना उपाध्याय, रीता सहित आदि लोग मौजूद रहे।