फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे है जनपद के सरकारी स्कूल

स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे है जनपद के सरकारी स्कूल

Mon, 22 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे है जनपद के सरकारी स्कूल
शामली। केंद्र सरकार स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सभी को स्वच्छता रखने के लिए हर लिए हर संभव प्रयास कर जागरूक कर रही है। वहीं सरकारी स्कूलों में आए दिन स्वच्छता को लेकर शिक्षक आए दिन गोष्ठी और रैलियां निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते नजर आए है। जबकि अपने ही स्कूलों में गंदगी का अंबार लगा रखा है। इतनी जागरूकता के बाद भी सरकारी स्कूल, कॉलेज सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाते नजर आ रहे है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुछ स्कूल, कॉलेजों का मुआयना किया तो उसमें गांव सिंभालका के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कमरों के पीछे और सामने सफाई न होने से ऊंची ऊंची घास और झाड़ियां उग आई हैं। जगह-जगह लगे कूडे़ के ढेर लगे हैं। जिससे बच्चों में बीमारी फैल सकती है। वही, शहर के वीवी इंटर कॉलेज में शौचालयों का बुरा हाल है। कई शौचालयों पर दरवाजे नहीं तो कुछ के टूटे हुए हैं। अंदर भी गंदगी से बुरा हाल है। कॉलेज के ग्राउंड में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। वहीं झाड़ियां भी उग आई हैं। इसके साथ ही थानाभवन ब्लाक के गांव नांगल स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में कमरों के पीछे गंदगी से बुरा हाल है। शौचालयों की हालत बेहद गंभीर है। ऐसी जागरूकता का क्या फायदा जो दूसरों को स्वच्छता का संदेश देकर खुद के स्कूलों में गंदगी रखते हैं। मान्यता प्राप्त कॉलेजों में तो काफी सफाई कर्मचारी भी लगे है। जिसके बाद यह हाल है। जबकि ग्राम पंचायतों में लगे सफाई कर्मियों को परिषदीय स्कूलों में शौचालयों व परिसर की सफाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद भी प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक लापरवाही बरत रहे है। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि यदि ऐसा है तो स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। जिन स्कूलों में गंदगी फैली है और शौचालयों की सफाई समय पर नहीं कराई जा रही है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed