{"_id":"5a5f9fd94f1c1b68268b4e95","slug":"51516216281-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा प्रदर्शन
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की।
बुधवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सरिता जयंत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एडीएम को शिव बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व में घोषणा की थी कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा। सरकार का गठन हुए 10 माह बीत गए, लेकिन अब तक सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की दिशा में कोई पहल नहीं की है। चेतावनी दी कि यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया गया, तो भविष्य में भी आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संगठन के जिला संरक्षक संजीव शर्मा, जिला महामंत्री सरिता देवी, जिला कोषाध्यक्ष सरोज, बबली, बबीता, रीना सैनी, रेखा, कौशल, कविता, सविता, शालू, अनीता, चेतना, राजकुमारी, मुकेश और महेंद्री आदि मौजूद रहीं।