{"_id":"5a57b3064f1c1bf2188b46a0","slug":"51515696902-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर लूट ली ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बेहोश कर लूट ली ई रिक्शा
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बेहोश कर लूट ली ई रिक्शा
शामली। शहर के करनाल रोड पर चालक को बेहोश करके बदमाशों ने ई रिक्शा लूट ली। चालक को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी नरेश पुत्र रूल्हा ई रिक्शा चालक है। अक्सर वह शामली में ई रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब चार बजे शामली में करनाल रोड पर काकानगर के पास लोगों ने रूल्हा को बेहोश पड़ा देखा। इसके बाद उसको शामली सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद होश में आने पर रूल्हा ने बताया कि दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी ई रिक्शा लूट ली और फरार हो गए। इसके बाद घटना के संबंध में शामली कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
निष्पक्ष जांच कराने की मांग
शामली। गांव झाल निवासी रामप्रसाद को गोली मारने के मामले में गांव के कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। गांव झाल निवासी रगबीर सिंह, दलेल सिंह और महिपाल आदि ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रामप्रसाद की पत्नी ने गांव के ही अभिषेक और सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि अभिषेक गाजियाबाद में रह रहा है और घटना वाले दिन भी वहीं था। उनकी मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई न हो सके।