{"_id":"5a5114364f1c1b40198b5325","slug":"51515263030-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोजल गांव राजस्व टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के ग्राम नोजल में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर चलवाकर चकरोड की जमीन से और खेत से अवैध कब्जा हटवा दिया।
श्रावस्ती मॉडल के तहत चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस नोजल गांव में भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण करने पहुंची थी। कुछ विवादों का निस्तारण हो गया था, जबकि कुछ रह गए थे। इसी के चलते शनिवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को साथ लेकर दोबारा से गांव में पहुंचे। गांव की चकरोड पर निशानदेही के बाद जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा हटवाया गया। वहीं, भूमि पर अवैध कब्जा करके बोई गई फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करा दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव में भूमि विवाद की 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। इस दौरान कानूनगो सुरेश पाल, लेखपाल शैलेंद्र सिंह, लेखपाल कुलवंत सिंह, दरोगा अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम मसावी निवासी लियाकत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 13 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाली महिला कुसुम ने उसकी बेटी शाइस्ता को अपने घर बुलाया था। इसी दौरान वहां मौजूद करणपाल और पोपिंद्र पुत्रगण सतपाल, शिवचरण पुत्र चंदर, सतपाल पुत्र सिमरू निवासी मसावी थानाभवन और कल्लू पुत्र पाल्ला निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पचेंडा जनपद मुजफ्फरनगर एवं दो अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा करके ले गए। पुलिस ने लियाकत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।