फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भैंसा बुग्गी की टक्कर से महिला घायल

भैंसा बुग्गी की टक्कर से महिला घायल

Wed, 01 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
भैंसा बुग्गी की टक्कर से महिला घायल
भैंसा-बुग्गी की टक्कर से महिला घायल
विज्ञापन

झिंझाना।
पशुओं के लिए खेत से चारा लेने जाते समय भैंसा-बुग्गी की टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मंगलवार को गांव पिंडौरा निवासी अंगूरी (65) पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर जा रही थी। रास्ते में भैंसा-बुग्गी से टक्कर लगने पर वह घायल हो गई। राहगीरों ने महिला को झिंझाना सीएचसी पहुंचाया। इसी दौरान सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर हालत के चलते में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
झिंझाना। तहसील ऊन क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी विधवा की चार बीघा जमीन पर खानदान के ही लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। मंगलवार को तहसील ऊन पहुंची पीड़िता कमला देवी ने एसडीएम दुष्यंत मौर्य को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव में उसकी चार बीघा जमीन पर उसके देवर के पुत्रों ने जबरन कब्जा कर लिया है और फसल बो दी है। एसडीएम दुष्यंत मौर्य ने बताया कि उक्त भूमि का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का प्रार्थनापत्र मिला है। उसके आधार पर मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंप दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
झिंझाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर तहसील ऊन में मंगलवार को लेखपालों ने हाथो पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की छह सूत्री मांगो को लेकर तहसील ऊन के लेखपाल एक माह से ई डिस्ट्रिक्ट कार्यो का बहिष्कार कर रहे हैं। लेखपालो की मांग है कि लेखपाल पद हेतु शैक्षिक योग्यता स्नातक, पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक किया जाए और वेतन विसंगति दूर कराई जाए। साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने तथा ई गर्वेनेंस कार्यों के लिए लैपटाप और स्मार्ट फोन दिलाए जाने चाहिए। इस दौरान राकेश शर्मा, अंकित कुमार, लोकेश कुमार, ओमपाल, कृष्णदत्त, श्यामबीर, हरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed