{"_id":"59b6d9f64f1c1bec7f8b6105","slug":"51505155574-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या व म्यांमार में मुसलमानों पर हमले का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिंग्या व म्यांमार में मुसलमानों पर हमले का विरोध
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला खैल में मदरसा जामिया अरबिया कासिमुल उलूम में जमीयत उलमा-ए-हिंद के बैनरतले आयोजित बैठक में रोहिंग्या ओर म्यांमार में मुसलमानों पर हो रहे हमले को लेकर विरोध जताया गया।
बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला उपाध्यक्ष मौलाना सैय्यद बदरूल हुदा ने रोहिंग्या ओर म्यांमार में मुस्लिमों पर हो रहे हमलों पर दुख जताते कहा कि दोनों जगहों पर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। जहां पर इंसानियत शर्मसार हो रही है, कोई उक्त जुल्मों सितम के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंसानियत के नाते हम रोहिंग्या, म्यांमार में हो रहे जुल्मों सितम के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम लोग संयुक्त राष्ट्र से अपील करते है कि वह मुस्लिमों पर हो रहे हमलों पर संज्ञान ले। इस मौके पर मौलाना मजहर हुदा, मौलाना जियाउल हसन, जावेद हसन, दिलशाद सिद्दीकी, फाउल हसन, तौहीद हसन, हाफिज कमरूज्जमा, कारी वाजिद, अफजाल बेग, हाफिज आदि मौजूद रहे।