{"_id":"59a858aa4f1c1b06278b49b6","slug":"51504204970-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
कांधला। दिल्ली से कांधला स्टेशन की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में बृहस्पतिवार सुबह एक 65 वर्षीय वृद्ध आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। यात्रियों ने डायल-100 पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव की जांच की तो मृतक की जेब से मिले दवाइयों के पर्चों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी ओमवीर पुत्र श्यामलाल के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। ओमवीर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे विकास ने मामले में कोई भी कार्रवाई करने से मना करते हुए शव को बिना पोस्टमार्टम के अपने घर ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।