{"_id":"59a5b8894f1c1b5d738b45b4","slug":"51504032905-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन को हरिद्वार ले जाई गई गणेश प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन को हरिद्वार ले जाई गई गणेश प्रतिमा
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन।
कस्बा ऊन में गणेश महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। तीन दिन तक कार्यक्रम चले, जिसके बाद मंगलवार को भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाई गई। गणेश महोत्सव का आयोजन 25 अगस्त से शुरू हुआ। सोमवार रात को सुंदर कांड का आयोजन किया गया और भजन संध्या हुई। भजन संध्या में कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। मंगलवार सुबह भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए हरिद्वार ले जाई गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान मनीष गोयल, विनोद वर्मा, मोनू , आकाश, पिंकू आदि श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अवैध कब्जा हटाने की मांग
ऊन। तहसील क्षेत्र के गांव नौनागली निवासी प्रमोद पुत्र महीपाल ने एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य को शिकायत पत्र देकर ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इस कारण गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। वहीं, बरसात में तालाब लबालब होने की वजह से जलभराव के कारण समस्या उत्पन्न हो जाती है।