{"_id":"59989fb64f1c1b5a188b48b8","slug":"51503174582-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वार्डो में 25 तक चलेगा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वार्डो में 25 तक चलेगा सफाई अभियान
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लालचन्द भारती और सफाई एंव खादय निरीक्षक गोविन्द कुमार व बिट्टू सिंह द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया। जिसमें सफाई व्यवस्था संतोषजनक रूप से पाई गई। वहीं, कुछ स्थानों पर कूडे के ढेर पाए गए। शनिवार को शहर में सफाई निरीक्षण के दौरान ईओ ने सफाई एंव खादय निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी कूड़ा व गन्दगी के ढेर पाए गए तो उसके जिम्मेदार सफाई नायक होंगे। जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह भी निर्देश दिया गया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य उपरान्त कली चूने आदि का छिड़काव भी कराया जाएं और शहर में स्प्रे व एंटीलार्वा दवाई का छिडकाव अभियान चलाकर प्रतिदिन फोगिंग कराई जाने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ अवर अभियन्ता (जलकल) को निर्देशित किया गया है कि क्लोरीन युक्त जल की आपूर्ति की जाएं तथा जहां भी लीकेज हो तत्काल ठीक कराया जाएं। पम्प ऑपरेटरो को भी निर्देशित किया गया कि अपनी ड्यूटी पर लापरवाही न बरती जाए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शहर के सभी वार्डों में 25 अगस्त विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं, अवर अभियन्ता (सिविल) को भी निर्देश दिए है कि जो भी निर्माण कार्य हो रहे है उनमें मानकों के अनुरूप गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाएं।