{"_id":"5986192a4f1c1b62728b4745","slug":"51501960490-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। महिला पतंजलि योगपीठ की ओर से गांव लिलौन में योग शिविर में साधिकाओं को योग आसन कराने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में योग शिक्षिका कृष्णा देवी ने योग और जड़ी बूटियों से मानव स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस दौरान भजन और नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। शिविर के दौरान शर्मिष्ठा, मुकेश, मानसी, दरयाई, पूनम, बबीता, पारुल, बाला, नीतू, सरिता और कृष्णा आदि मौजूद रहीं।
-
विज्ञापन
-