{"_id":"5984c77e4f1c1b1f3f8b462a","slug":"51501874046-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब भर गया, गलियों में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब भर गया, गलियों में भरा गंदा पानी
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
शामली।
गांव लपराना में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो रहा है। तालाब लबालब भर गया है, तो गलियों में गंदा पानी फैला रहता है। इस कारण ग्रामीणों को गंदे पानी से ही गुजरना पड़ रहा है।
गांव लपराना निवासी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह और जगत सिंह ने बताया कि लपराना ऊन ब्लाक क्षेत्र के गांव टपराना का मजरा है। विकास के नाम पर गांव उपेक्षित है। इसी कारण तालाब की सफाई नहीं हुई। तालाब भर चुका है तथा बरसात में तालाब से गंदा पानी बाहर गलियों तक आ जाता है। साथ ही गांव का गंदा पानी भी तालाब तक नहीं पहुंच रहा है। इस कारण लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बारे में जन सुनवाई केंद्र पर तीन बार शिकायत की गई, जिलाधिकारी को डाक से शिकायत पत्र भेजा तथा मोबाइल फोन पर भी सूचना भेजी गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। पिछले एक सप्ताह से जलभराव के कारण परेशानी बढ़ी हुई हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि जलभराव के कारण किसी प्रकार की बीमारियां गांव में न फैल सकें।