फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दाखिलें के लिए पहली मेरिट जारी, 24 से शुरु होंगे दाखिलें

दाखिलें के लिए पहली मेरिट जारी, 24 से शुरु होंगे दाखिलें

Fri, 21 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दाखिलें के लिए पहली मेरिट जारी, 24 से शुरु होंगे दाखिलें
शामली।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी ट्रेडिशनल कोर्सों में पंजीकरण समाप्त होने के बाद पहली मेरिट जारी कर दी गई है। पहली मेरिट से कॉलेजों में दाखिले 24 से 26 जुलाई तक होंगे। मेरिट के अनुसार सबसे ऊपर राजकीय और एडेड कॉलेजों की मेरिट लगाई गई है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में मेरिट काफी नीचे है। विज्ञान वर्ग में बीएससी गणित की मेरिट 87 प्रतिशत पर सबसे ऊपर गई है। जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में गणित की मेरिट 73.2 प्रतिशत पर है।

शहर के डिग्री कॉलेजों में अब दाखिले के लिए सोमवार से मारामारी मचने वाली है। यूजी ट्रेडिशनल कोर्सो में 17 जुलाई को पंजीकरण समाप्त होने के बाद अब दाखिला की प्रक्रिया शुरू होनी है, जिसके लिए यूनिवर्सिटी ने बृहस्पतिवार को दाखिले के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। पहली मेरिट से कॉलेजों में तीन दिन तक दाखिले होंगे। दाखिले 24 जुलाई से प्रारंभ होकर 26 तक होंगे। यूनिवर्सिटी ने यूपी बोर्ड और अन्य बोर्डों की मेरिट अलग अलग जारी की है। जनपद के सभी डिग्री कॉलेजों में दाखिलों की पूरी तैयारी कर ली गई है। पहली मेरिट से दाखिले होने के बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। पहली मेरिट को देखने से राजकीय और एडेड कॉलेजों की मेरिट काफी ऊपर है, जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की मेरिट काफी नीचे है। शहर के आरके पीजी कॉलेज की विज्ञान वर्ग में बीएससी गणित की मेरिट यूपी बोर्ड में सामान्य की 87 प्रतिशत पर है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज उपाध्याय नैन सागर थानाभवन की मेरिट सामान्य वर्ग की मेरिट 73.2 प्रतिशत पर है। वहीं, बीए में राजकीय और एडेड कॉलेजों में 70 प्रतिशत से ऊपर, जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए की मेरिट 35 प्रतिशत तक भी है। राजकीय और एडेड कॉलेजों में कम फीस होने के कारण दाखिले के लिए मारामारी मचेगी।
विज्ञापन


-दाखिले के लिए क्या-क्या जरूरी है
1-आधार कार्ड की फोटो कॉपी
2-ट्रांसफर सर्टिफिकेट की ओरिजनल कॉपी
3-आय, जाति और मूलनिवास प्रमाण पत्र
4-चरित्र प्रमाण पत्र की ओरिजनल कॉपी
5-मेरिट के बाद का पंजीकरण फॉर्म की फोटो कॉपी
6-हाईस्कूल, इंटर की ओरिजनल कॉपी
7-चार फोटो पासपोर्ट साइज
8-सभी प्रमाणपत्रों की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी
9-मोबाइल पर आने वाले एसएमएस
-जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों की मेरिट की सूची
राजकीय विजय सिंह पथिक कॉलेज कैरान
विषय सामान्य ओबीसी एससी- एसटी बोर्ड
बीए 70.4 67.4 61.2 यूपी
---- 68 64.8 अन्य
बीकॉम 73.2 69.8 58 यूपी
74.8 70.4 60.6 अन्य
बीएससी बायो 74.8 71.8 66.8 यूपी
75.4 73.8 68.8 अन्य
बीएससी गणित 80.2 76.6 65.8 यूपी
81.2 76.4 70.6 अन्य
-राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज शामली
बीकॉम 74.8 70.4 52.8 यूपी
75 71.67 60 अन्य
बीएससी बायो 76.8 72.2 66.2 यूपी
--- 73.4 68.4 अन्य
बीएससी गणित 87 84.2 77.8 यूपी
87.4 84.2 81.4 अन्य
बीएससी सांख्यिकी 79.2 73.6 53.8 यूपी
79.8 73.8 --- अन्य
बीएससी कृषि 77.5 76 72.5--63.8 यूपी
77.6 --- --- अन्य
-वीवी पीजी कॉलेज शामली
बीए 70.5 67.2 60.8 यूपी
71.6 69.2 64.8 अन्य
बीकॉम 73.1 69 52.8 यूपी
72.8 --- 60 अन्य
-राजकीय महिला महाविद्यालय कॉलेज कांधला
बीए 67 63.4 55.2 यूपी
68.8 --- --- अन्य
बीएससी बायो 75.8 71.2 66 यूपी
77.4 74 --- अन्य
बीएससी गणित 80 75.8 51.8 यूपी
84.8 75.6 58.8 अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed