फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आहरण वितरण अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

आहरण वितरण अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आहरण वितरण अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
शामली।
विज्ञापन

सरकारी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को ढाई लाख रुपये तक के भुगतान पर दो प्रतिशत जीएसटी वसूलना होगा। उसके लिए विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को जीएसटी के टीएएन आधारित यूआईडी नंबर लेना अनिवार्य है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में वाणिज्यकर विभाग की तरफ से आहरण वितरण अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि समस्त सरकारी विभागों, निर्माण एजेंसी और स्थानीय निकायों से होने वाले ढाई लाख रुपये से अधिक के भुगतान पर एक प्रतिशत एसजीएसटी एवं एक प्रतिशत सीजीएसटी की कटौती की जाएगी। इसके लिए टीएएन आधारित यूआईडी लेना अनिवार्य है तथा यूआईडी हेतु आवेदन जीएसटी के पोर्टल पर 20 जुलाई से उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा टीडीएस काटने पर पांच दिन के अंदर ऑनलाइन प्रमाण पत्र संबंधित ठेकेदार को जारी करना होगा। वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे ने जीएसटी में टीडीएस के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई विभाग माल/सेवा की आपूर्ति करता है तो ऐसे विभाग को जीएसटी नंबर लेना अनिवार्य होगा। कार्यशाला में ज्वाइंट कमिश्नर एके जैन, डिप्टी कमिश्नर पीडी गुप्ता, एसपी मलिक, वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम सहित विभिन्न विभागों के आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed