{"_id":"595e875e4f1c1baf458b473a","slug":"51499367262-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक पर हेराफेरी का आरोप, जांच के लिए पहुंची दो सदस्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक पर हेराफेरी का आरोप, जांच के लिए पहुंची दो सदस्य टीम
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में वित्तीय हेराफेरी मामले की छानबीन प्रारंभ
कांधला(शामली)। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर लगे लाखों रुपये की वित्तीय हेराफेरी करने के मामले की जांच प्रारंभ हो गई है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को मामले में राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक और आरएसएस कॉलेज झिंझाना के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने जांच कर दोनो पक्षों के लोगों के साथ ही ओर अन्य कई लोगों से पूछताछ की।
करीब एक माह पूर्व कस्बा कांधला से मोहल्ला गुजरान निवासी मेहताब जंग के साथ ही कई लोगों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर को पत्र भेजकर हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप सिंघल पर हेराफेेरी करने केे आरोप लगाए थे। आरोप लगाया था कि 1990 से मोहल्ला रायजादगान निवासी प्रदीप सिंघल कॉलेज प्रबंध कमेटी में प्रबंधक बने हुए हैं। कॉलेज उनकी देखरेख व संपत्ति विवरण उनके पास है। कॉलेज की मार्केट की 32 दुकानें , बिल्डिंग को बैंक को किराए पर देने के साथ कॉलेज से होने वाली अन्य आमदनी प्रबंधक के पास है, जिससे कॉलेज को करीब 15 लाख रुपये की प्रति वर्ष आमदनी है, लेकिन उसका प्रयोग कॉलेज में न करते हुए प्रबंधक ने अपने निजी कार्यों के लिए किया है। कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है। शिकायत पत्र भेजने के बाद मामले में 24 मई को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कराने का आदेश दिया था। आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर दो दिन पूर्व ही मेहताब जंग और जावेद अख्तर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक अहिबरन सिंह सहारनपुर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी को एक बार फिर से जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो सदस्यीय टीम गठित की। बृहस्पतिवार को मामले में राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक और आरएसएस कॉलेज झिंझाना के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने जांच कर दोनो पक्षों के लोगों के साथ ही ओर अन्य कई लोगों से पूछताछ की। इसके बाद टीम लौट गई। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजी जाएगी।