{"_id":"57aa284f4f1c1bf05dee495c","slug":"51-kg-de-la-parshvanath-chapado-dulce","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्श्वनाथ को चढ़ाया 51 किलो का लड्डू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्श्वनाथ को चढ़ाया 51 किलो का लड्डू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Festival Kalyank salvación
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूूमधाम से मनाया गया। पैदल यात्रा कर पहुंचे श्रद्धालुओं ने 51 किग्रा का निर्वाण लड्डू चढ़ाया। विधायक सुरेश राणा ने भी भगवान पार्श्वनाथ की पूजा।
जलालाबाद के 1008 पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैनाचार्य पंडित राजकुमार जैन के सानिध्य में प्रात: पाक्षाल पूजन, शांति धारा पाठ एवं प्रभु प्रार्थना श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात ध्वजारोहण बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर चंद्र कुमार जैन राजीव जैन द्वारा किया गया। इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
प्रथम एवं मुख्य 23 किलो के लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य अमित जैन सहारनपुर वालों को मिला। उसके बाद प्रवीण जैन, संदीप जैन ने भगवान को लड्डू चढ़ाया। शांति धारा अविनाश जैन सहारनपुर द्वारा की गई। मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र मयंक जैन द्वारा जलालाबाद के अतिशय क्षेत्र के विषय में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विधायक सुरेश राणा ने दूरदराज से आए जैन बंधुओं का स्वागत किया। सहारनपुर के तीतरो कस्बे से पैदल यात्रा करके आए श्रद्धालुओं ने 51 किलो का निर्वाण लड्डू भगवान पार्श्वनाथ के श्री चरणों में अर्पित कर 21 दीपों से आरती की। कैलाश चंद जैन, सतेंद्र जैन, तरुण जैन, धनप्रकाश जैन, सुशील जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन सुभाष जैन, नरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, उमेश जैन आदि मौजूद रहे।