{"_id":"6071f3348ebc3ee64f1cedfd","slug":"51-corona-infected-and-found-in-the-district-shamli-news-mrt5339276173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 51 कोरोना संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 51 कोरोना संक्रमित और मिले
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। इसके चलते कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में 51 व्यक्ति कोरोना संक्रमित और मिले हैं जबकि 23 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 224 हो गई है।
शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली में 18 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें नौ व्यक्ति परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी के संपर्क में आने वाले बताए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के ब्लॉक व अन्य स्थानों से सैंपल लिए गए थे। परियोजना निदेशक की दो दिन पहले सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। इनके अतिरिक्त कस्बा ऊन में चार, थानाभवन में तीन, कंडेला में एक, कच्ची गढ़ी में एक, कुड़ाना में एक, कल्लनपुर मेेें एक, कांधला में दो, फतेहपुर में एक, गंगेरू में एक, कस्बा कैराना में चार, जगनपुर में एक, गांव भूरा में सात, बनत में एक, लिलौन मेें एक और बलवा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को 51 कोरोना के केस मिले हैं।
जिला अस्पताल में 310 व्यक्तियों को लगे टीके
शामली। जिले में शनिवार को एकमात्र जिला अस्पताल में ही टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि एक बूथ पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 310 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। इनमें 218 व्यक्तियों को पहली डोज और 92 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी गई।